गणेश पूजा देखने गयी महिला के घर से नकद व जेवर की चोरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ में घर के जेवर और नकदी चोरी हो गईं. गणेश पूजा देखने गए परिवार के लौटने पर चोरी का पता चला.पुलिस ने जांच शुरू की

विज्ञापन

रामगढ़. नेहरू रोड निवासी ज्योति अग्रवाल (पति विक्रम अग्रवाल) ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर घर से नकद व जेवर चोरी होने की शिकायत की है. आवेदन में बताया गया है कि सोमवार की रात वह परिवार के सदस्यों के साथ गणेश पूजा देखने के लिए पूजा पंडालों में गयी थीं.

विज्ञापन

घर में उनकी देवरानी मेघा अग्रवाल मौजूद थीं. देर रात सभी लोग पूजा पंडालों का भ्रमण कर घर लौटे और सो गये. सुबह नींद खुलने पर देखा कि अलमारी खुली हुई थी. जांच करने पर अलमारी से सोने का हार, लॉकेट, दो अंगूठियां, नथनी और आठ से दस हजार रुपये नकद गायब मिले.

इसके अलावा चांदी के सभी जेवर भी चोरी हो गये थे. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola