शाह कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति का गठन, गोविंद शर्मा बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पतरातू की शाह कॉलोनी पूजा समिति की बैठक में गोविंद शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए नई कार्यकारिणी का गठन और तैयारियों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

पतरातू, रामगढ़: दुर्गा पूजा के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सोमवार को शाह कॉलोनी पूजा समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता मनोज भगत ने की. बैठक में सर्वसम्मति से गोविंद शर्मा को अध्यक्ष, देवानंद मिश्रा व संजय सिंह को उपाध्यक्ष, राजकुमार को सचिव तथा सतीश कुमार सिंह, विनोद पांडेय, विकास कुमार गुप्ता व प्रभात रंजन को उपसचिव बनाया गया. मनोज भगत व कश्मीरा सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी.

विज्ञापन

पूजा प्रभारी की जिम्मेदारी मुकेश सिंह व मनोज कुमार, मीडिया व्यवस्था राजेश सिंह व विशाल, पंडाल व्यवस्था सूरज नायक, तिलक कुमार व संजय कुमार तथा प्रसाद व्यवस्था अंशु कुमार व विशाल कुमार को सौंपी गयी.

बैठक में पंडाल निर्माण, प्रसाद वितरण और सूचना प्रसारण समेत अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई. सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा आपसी सहयोग से पूजा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर सहमति जतायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola