रजरप्पा: हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

निबंध लेखन में शामिल छात्र - छात्राएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा में हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्राचार्य ने कहा कि इससे विद्यार्थियों की रचनात्मकता और चिंतन क्षमता विकसित होती है।

विज्ञापन

रजरप्पा, रामगढ़: रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा चतुर्थ से द्वादश तक के छात्र-छात्राओं के बीच अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी. विद्यार्थियों ने निर्धारित विषयों पर निबंध के माध्यम से अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किये.

विज्ञापन

प्राचार्य उमेश प्रसाद ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति है. निबंध लेखन से विद्यार्थियों की रचनात्मकता, चिंतन क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल विकसित होता है.

प्रतियोगिता चार वर्गों में हुई. शिशु वर्ग में ‘मेरे विद्यालय की दैनिक वंदना’, बाल वर्ग में ‘पंच परिवर्तन : पर्यावरण के संदर्भ में’, किशोर वर्ग में ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ तथा तरुण वर्ग में ‘नागरिक कर्तव्य : हमारा धर्म’ विषय पर निबंध लिखे गये. चयनित निबंध प्रांतीय व अखिल भारतीय स्तर पर भेजे जायेंगे.

प्रतियोगिता को सफल बनाने में डॉ गायत्री कुमारी, मिथिलेश कुमार खन्ना, राकेश कुमार सहाय, बच्चूलाल तिवारी, शेखर कुमार, इंद्रजीत सिंह, गौतम कुमार, ममता कुमारी, श्वेता पंडा, चितरंजन लाल खन्ना, देव कुमार और दिलीप कुमार सिंह का सराहनीय योगदान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola