राम ओके: प्रांतीय विज्ञान मेले के विजेता छात्र-छात्राएं सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

छात्रों को सम्मानित करते सचिव सूरज प्रसाद | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पतरातू सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांतीय विज्ञान मेला विजेताओं को सम्मानित किया गया। छात्र अब क्षेत्रीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में भाग लेंगे।

विज्ञापन

पतरातू . सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पतरातू थर्मल के प्रांतीय विज्ञान मेला हजारीबाग के विजेता छात्र-छात्राओं को शनिवार को सम्मानित किया गया. विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए उन्हें आगामी क्षेत्रीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के लिए शुभकामनाएं दी गयीं.

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ. इसके बाद अतिथियों ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. सफल विद्यार्थी रामप्रसाद चंद्रभान विद्या मंदिर, रामगढ़ में आयोजित क्षेत्रीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में भाग लेंगे. प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार पाठक ने छात्रों की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि वैज्ञानिक सोच व नवाचार के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन प्रेरणादायक है.

सचिव सूरज प्रसाद ने बताया कि विद्यालय के छात्र तीन वर्षों से लगातार राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर विजेता छात्रों के विज्ञान मॉडलों का पूरा खर्च विद्यालय प्रबंध समिति वहन करेगी. मौके पर राज किशोर सिंह, डॉ देवेंद्र नाथ तिवारी, संजीत कुमार समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola