गणपति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
वेस्ट बोकारो के जगन्नाथ मंदिर में गणपति प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु जयकारों के साथ भेलगढ़ा छठ तालाब पहुंचे और जलभरी की।
घाटोटांड़, (रामगढ़). वेस्ट बोकारो हाउसिंग कॉलोनी स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में श्री श्री 108 सिद्धि विनायक गणपति प्राण प्रतिष्ठा सह गणपति यज्ञ को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर जयकारों के साथ नगर भ्रमण करते हुए भेलगढ़ा छठ तालाब पहुंचे, जहां जलभरी अनुष्ठान किया गया.
इसके बाद श्रद्धालु कलश में जल लेकर जयकारे लगाते हुए मंडप पहुंचे. इस दौरान पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की.
आयोजकों ने बताया कि 12 से 14 सितंबर तक जगन्नाथ मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान होंगे. 14 सितंबर को गणपति की प्राण प्रतिष्ठा व भोग वितरण किया जायेगा. 14 से 16 सितंबर तक बोकारो कैंप स्थित गणेश मंडप में कार्यक्रम होंगे. यज्ञाचार्य आचार्य पं. मनोज पांडेय के निर्देशन में अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है. कलश यात्रा में मुख्य रूप से संयोजक सह राकोमयू अध्यक्ष मोहन महतो, सचिव डॉ योगेंद्र सिंह, सुनील, वासुदेव पासवान, रविन्द्र कुमार, मुखिया गिरधारी महतो, बालेश्वर तुरी सहित कई श्रद्धालु शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए