डाक कर्मियों की बैठक में महामेला को सफल बनाने पर विमर्श
बैठक में शामिल डाक कर्मी. | Prabhat Khabar Network
भुरकुंडा में डाक विभाग की बैठक आयोजित हुई, जिसमें 20 सितंबर को होने वाले पीएलआई महामेला को सफल बनाने और लक्ष्य पूरा करने पर विशेष चर्चा की गई।
भुरकुंडा. सुंदर नगर पंचायत भवन में सोमवार को डाक विभाग की बैठक हुई. इसमें भुरकुंडा व आसपास के सभी डाकघरों के कर्मी मौजूद थे. बताया गया कि 20 सितंबर को पीएलआई महामेला का आयोजन किया गया है. बैठक में सहायक डाक अधीक्षक ब्रजेश कुमार पासवान ने पीएलआई व आरपीएलआई का प्रीमियम संग्रह करने, रिपोर्ट प्रस्तुत करने और पीओएसबी खातों का लक्ष्य पूरा करने पर चर्चा की. सभी एसपीएम को अपने-अपने शाखा डाकघरों में अभियान की जानकारी देने का निर्देश दिया गया. कर्मियों ने अधिक से अधिक डाक जीवन बीमा व पीओएसबी खाते खोलने का भरोसा दिलाया. ओवरसियर नसीम अख्तर ने बताया कि कर्मियों ने रामगढ़ डिवीजन को पूरे भारत में नंबर वन बनाने का संकल्प लिया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए