जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम की मांग, कांग्रेस 16 सितंबर को करेगी लोक भवन मार्च

विज्ञापन

देवानंद प्रसाद. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जनगणना फॉर्म में ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम की मांग को लेकर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है. पार्टी 16 सितंबर को रांची में लोक भवन तक मार्च करेगी.

विज्ञापन

भुरकुंडा. जनगणना प्रपत्र में ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम शामिल नहीं किये जाने के विरोध में कांग्रेस 16 सितंबर को रांची में लोक भवन मार्च करेगी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के आह्वान पर आयोजित यह मार्च मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से लोक भवन तक किया जायेगा. इसमें कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता और आमलोग शामिल होंगे.

विज्ञापन

ओबीसी के लिए अलग कॉलम जरूरी : देवानंद

पतरातू प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष देवानंद प्रसाद ने कहा कि जनगणना में ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम शामिल करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि इसी मांग को लेकर कांग्रेस की ओर से विरोध दर्ज कराया जा रहा है.

पतरातू से सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल

देवानंद प्रसाद ने बताया कि पतरातू प्रखंड से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रांची पहुंचकर मार्च में शामिल होंगे और जनगणना प्रपत्र में ओबीसी के लिए अलग कॉलम की मांग को लेकर विरोध दर्ज करायेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola