तेलियातू में 18 सितंबर को होगा करमा महोत्सव

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 12 बरकाकाना:- बैठक में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ के तेलियातू में करमा महोत्सव के आयोजन के लिए कमेटी गठित की गई है। 18 सितंबर को होने वाले इस कार्यक्रम में विधायक जयराम महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विज्ञापन

बरकाकाना, रामगढ़: रामगढ़ नगर परिषद वार्ड संख्या 25 के तेलियातू स्थित बुनियादी मध्य विद्यालय में करमा महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक हुई. बैठक में जेएलकेएम के केंद्रीय पदाधिकारी विजय साहू और जिला महासचिव गिरीशंकर महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में करमा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

जिला महासचिव गिरीशंकर महतो ने बताया कि महोत्सव 18 सितंबर को आयोजित होगा. इसमें मुख्य अतिथि डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो शामिल होंगे. आयोजन की सफलता को लेकर सर्वसम्मति से कमेटी गठित की गयी. इसमें महेंद्र महतो को अध्यक्ष, सुरेंद्र महतो को सचिव और सोनी महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया.

अध्यक्षता सनी महतो ने की. संचालन सन्नी कुमार महतो ने किया. मौके पर उमेश महतो, श्यामसुंदर महतो, किरण पटेल, प्रज्ञा कुमार, प्रकाश दांगी, मो शाह, प्रमोद कुमार, झूलन महतो, झगडू महतो, किशुन करमाली, श्यामलाल मुंडा, जगेश्वर महतो, सरिता देवी, आरती देवी, सुनीता देवी, पार्थो देवी और सुमन देवी आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola