एपेक्स पब्लिक स्कूल के बच्चों के लिए लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य जांच कराते स्कूली छात्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोला के बीएम सेवा सदन में एपेक्स पब्लिक स्कूल के बच्चों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

विज्ञापन

गोला, रामगढ़: गोला प्रखंड क्षेत्र के बीएम सेवा सदन में रविवार को एपेक्स पब्लिक स्कूल, मारंगमरचा के छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया.

विज्ञापन

अस्पताल के संचालक लखिंद्र कुमार ने बताया कि बीएम सेवा सदन का संचालन गोला फार्मर हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है. संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच जरूरी है, ताकि किसी बीमारी या स्वास्थ्य समस्या का समय रहते पता लगाया जा सके और उचित उपचार किया जा सके.

जांच के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली गयी तथा आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया गया. मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अस्पताल कर्मियों समेत अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola