नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के पांच आरोपी भेजे गये जेल
पकड़े गए पांचों आरोपी व जानकारी देते ओपी प्रभारी. | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ के उरीमारी में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है।
उरीमारी. उरीमारी ओपी क्षेत्र के उरीमारी रेलवे साइडिंग के समीप मंगलवार शाम हाई स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. आरोपियों में पोटंगा पंचायत के जोजो टोला निवासी सिकंदर टुडू व तिवारी सोरेन, गेराटोला निवासी विनोद मांझी, डेड़का टोला निवासी शाहरुख सोरेन तथा उरीमारी पंचायत के छापर टोला निवासी महेश पंवरिया शामिल हैं. सभी आरोपी शादीशुदा हैं और स्थानीय एक कंपनी के सायलो में ठेका मजदूर के रूप में काम करते हैं. सभी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. गुरुवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस में ओपी प्रभारी रथु उरांव ने बताया कि परिजनों ने घटना के अगले दिन बुधवार को आवेदन दिया था. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस जांच में सामने आया कि छात्रा और उसे घर छोड़ने जा रहे उसकी सहेली के भाई ने भुरकुंडुवा गांव जाने के लिए मुख्य सड़क के बजाय रेलवे साइडिंग से गुजरने वाले शॉर्टकट रास्ते को चुना था. दोनों घर जाने के बजाय करीब एक घंटे तक रेल पटरी पर बैठे रहे. इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे और घटना को अंजाम दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए