मूलभूत समस्याओं को लेकर एनसीओइए प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक से की मुलाकात
महाप्रबंधक से मुलाकात के दौरान यूनियन के प्रतिनिधि. | Prabhat Khabar Network
बरकाकाना में एनसीओइए प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक से मिलकर जर्जर सड़क, पानी और बिजली जैसी समस्याओं के समाधान की मांग की। जानिए पूरी खबर।
बरकाकाना, रामगढ़: मजदूरों की मूलभूत समस्याओं को लेकर एनसीओइए का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को केंद्रीय कर्मशाला के महाप्रबंधक राकेश रंजन से मिला. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूनियन के शाखा अध्यक्ष दिलेंद्र सिंह ने किया.
इस दौरान यूनियन के केंद्रीय सदस्य सह संगठन सचिव नेपाल विश्वकर्मा ने महाप्रबंधक को केंद्रीय कर्मशाला आवासीय परिसर में नियमित साफ-सफाई में कोताही, जर्जर सड़क, अनियमित जलापूर्ति और निर्बाध विद्युत आपूर्ति समेत अन्य मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया. महाप्रबंधक राकेश रंजन ने सभी समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया.
मौके पर सचिन खिरोधर महतो, लखन भारत विश्वकर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, रामप्रीत बेदिया आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए