श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

विज्ञापन

चितरपुर. रजरप्पा मंदिर के मुख्य द्वार से रविवार को श्रद्धालुओं से भरी बस टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इससे कई श्रद्धालु घायल हो गये. बताया जाता है कि बिहार के औरंगाबाद से श्रद्धालुओं से भरी बस (बीआर02क्यू-3663) सुबह रजरप्पा मंदिर पहुंची. यहां बस का ब्रेक फेल हो गया. इससे अनियंत्रित होकर बस मंदिर के मुख्य द्वार से टकरा गयी. रजरप्पा थाना के सहायक अवर निरीक्षक उदय कुमार यादव ने घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल भेजा. क्षतिग्रस्त बस को जब्त कर थाना लाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola