हुल्लू गांव में 200 व 63 केवीए के नये ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करते राजीव जायसवाल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोला प्रखंड के हुल्लू गांव में राजीव जायसवाल ने 200 और 63 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है।

विज्ञापन

मगनपुर, रामगढ़ : गोला प्रखंड के सुदूरवर्ती हुल्लू गांव में विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 200 केवीए और 63 केवीए के दो नये ट्रांसफार्मर लगाये गये. रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने फीता काटकर दोनों ट्रांसफार्मरों का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीण बिजली संकट से जूझ रहे थे. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी राजीव जायसवाल को दी, जिसके बाद उन्होंने पहल कर नये ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करायी.

जनता की समस्या का समाधान ही जनसेवा : जायसवाल

राजीव जायसवाल ने कहा कि जनता के लिए वे 24 घंटे तत्पर हैं. लोगों की सेवा करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है. जनता की समस्या को केवल सुनना नहीं, बल्कि उसके समाधान के लिए धरातल पर काम करना ही सच्ची जनसेवा है. उन्होंने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश व मार्गदर्शन में क्षेत्र में बिजली, सड़क, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास जारी है.

गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ राजीव जायसवाल का स्वागत किया. नये ट्रांसफार्मर मिलने से ग्रामीणों में खुशी रही और लोगों ने उनके प्रति आभार जताया.

मौके पर गोला मंडल सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा, बरलंगा मंडल सांसद प्रतिनिधि मंशु बेदिया, भाजपा नेता प्रदीप महतो, सूरज वर्मा, पवन पटेल, गणेश महतो, पवन महतो, चुरामन पटेल, दिनेश मुंडा, छोटू महतो, रिझु महतो, नकुल महतो, हरिहर महतो, महेंद्र महतो, विश्वंभर महतो, शैल देवी, छोटेलाल महतो, भगीरथ महतो, छतरू महतो, महादेव महतो व महेंद्र महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola