घाटोटांड़ में तंबाकू उत्पादों के खिलाफ छापेमारी, आधा दर्जन दुकानदारों के चालान कटे
दुकानों पर चालान काटते पुलिस पर अधिकारी | Prabhat Khabar Network
वेस्ट बोकारो में तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री और प्रदर्शन के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी की। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
घाटोटांड़, रामगढ़ : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के भेलगढ़ा और केदला नौ नंबर में तंबाकू उत्पादों की बिक्री व प्रदर्शन को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान COTPA अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले करीब आधा दर्जन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया.
छापेमारी के दौरान दुकानदारों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शन से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गयी. साथ ही कानून का पालन करने और भविष्य में नियमों का उल्लंघन नहीं करने की सख्त हिदायत दी गयी.
नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
अभियान के दौरान संबंधित अधिकारियों ने दुकानदारों से तंबाकू उत्पादों की बिक्री और सार्वजनिक प्रदर्शन को लेकर निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर आगे भी कार्रवाई की जायेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए