कॉलोनी के आवास में छापामारी

Updated:
विज्ञापन

कॉलोनी के आवास में छापामारी

विज्ञापन

रामगढ़ : बाल कल्याण समिति ने मंगलवार को न्यू शांति सिनेमा कॉलोनी में एक घर पर नाबालिग बालक के रेस्क्यू को लेकर छापामारी की. इस दौरान समिति की टीम ने घर से दो नाबालिग बच्चे को बाहर निकाला.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाद में पूछताछ के बाद बच्चे की मां को सौंप दिया गया. बाल कल्याण समिति की जिला पदाधिकारी शांति बागे ने बताया कि समिति को कॉलोनी के एक घर में दो बच्चों को बंद कर रखने की सूचना मिली थी. सूचना पर टीम वहां पहुंची और मामले की जानकारी ली. दोनों बच्चे चार-पांच वर्ष के हैं.

टीम के पहुंचने पर उसकी मां ने बताया कि पति की जांच कराने रांची गयी थी. बच्चों को घर में ही छोड़ दिया था. इसके बाद समिति के पदाधिकारियों ने महिला को क्लास लगायी. बच्चों को मां को सौंप दिया.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola