पतरातू में PVUNL के खिलाफ मजदूरों का हल्लाबोल, 8 सितंबर को धरना-प्रदर्शन का ऐलान

Updated:
विज्ञापन

6 पीटीआर- सी में बैठक के दौरान उपस्थित श्रमिक संघ के लोग | Prabhat Khabar Network

पतरातू में अखिल झारखंड श्रमिक संघ ने पीवीयूएनएल प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में 8 सितंबर को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

पतरातू. अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक रविवार को चिल्ड्रेन पार्क में हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के केंद्रीय सचिव बबलू सिन्हा ने की, जबकि संचालन दीपक कुमार ने किया. बैठक में पीवीयूएनएल प्रबंधन की कथित मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 8 सितंबर को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में मजदूर नेताओं ने आरोप लगाया कि पीवीयूएनएल में मजदूरों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है. इंजीनियर इंचार्ज के स्तर पर मनमाने तरीके से काम करने तथा मजदूरों को काम से बैठाने के लिए तरह-तरह की कमियां निकाले जाने का आरोप भी लगाया गया.

अस्पताल जांच व्यवस्था को लेकर मजदूरों में नाराजगी

संघ के सदस्यों ने अस्पताल में मजदूरों की जांच व्यवस्था को लेकर विशेष रूप से नाराजगी जतायी. उनका कहना है कि जांच प्रक्रिया को जटिल बना दिया गया है, जिससे मजदूरों का गेट पास बनने में परेशानी हो रही है. इसके कारण कई मजदूरों को काम से बैठना पड़ रहा है.

संघ ने मांग की कि मजदूरों के लिए अस्पताल की जांच प्रक्रिया को सरल बनाया जाए और जल्द से जल्द ईएसआईसी चिकित्सक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए.

सुधार नहीं हुआ तो अस्पताल की कार्यप्रणाली ठप करने की चेतावनी

मजदूर नेताओं ने चेतावनी दी कि 8 सितंबर के धरना-प्रदर्शन के बाद भी अस्पताल की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. संघ ने अस्पताल की कार्यप्रणाली ठप करने की दिशा में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है.

संघ ने पीवीयूएनएल प्रबंधन से समय रहते मजदूरों की जायज मांगों का समाधान करने की अपील की.

बैठक में संघ के अध्यक्ष अनिकेत कुमार सहित कृष्ण कुमार, दीपक कुमार, प्रवीण कुमार, शशि कुमार, पंकज कुमार, आनंद कुमार, मोहन कुमार, अमन मुंडा, राहुल कुमार मुंडा, रमीज, दिनेश कुमार, कुलजीत, उमेश कुमार, विक्की कुमार, अभिषेक कुमार, चिरंजीवी, रवि मांझी, अजय कुमार, राजू कुमार सोनी, मनोज वर्मा, विनोद कुमार सिन्हा, सालेश्वर, संजीव, राजू मुंडा, आदित्य मुंडा, प्रवीण प्रसाद, मोहित यादव, संतोष, आनंद करमाली, जमुना साव, रमाकांत, राजेश पटेल, अक्षय कुमार मुंडा, सुहेल उरांव, बादल कुमार, गौतम कुमार, सिकंदर कुमार, रवि, दुर्गा चरण, रमन मुंडा, साबिर अली, रंजीत कुमार, संदीप कुमार दास, गंगा साव, मोहम्मद जिलानी, अमृत राम, चंदन कुमार, गुरुदेव कुमार, शिवकुमार ठाकुर समेत बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola