प्रकाशोत्सव पर निकली प्रभातफेरी, गुरुवाणी से गूंजा शहर

Updated:
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव पर निकली प्रभातफेरी, गुरुवाणी से गूंजा शहर

विज्ञापन

रामगढ़. गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर दसवें दिन भी प्रभातफेरी निकाली गयी. निशान साहिब के साथ प्रभातफेरी की अगुवाई गुरजोत सिंह सैनी कर रहे थे. प्रभातफेरी में भजनों से रामगढ़ शहर गूंज उठा. प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से निकल कर सुभाष चौक से होकर बिजुलिया स्थित सरदार इंद्रजीत सिंह कोहली के आवास तक गयी. यहां कोहली परिवार ने साध -संगत का स्वागत किया. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सरदार रंजीत सिंह छाबड़ा ने इंद्रजीत सिंह कोहली को सरोपा देकर सम्मानित किया. प्रभातफेरी में रामगढ़ गुरुद्वारा के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, विंकल कालरा, जोगिंदर सिंह जग्गी, प्रीतम सिंह कालरा, रघुवीर सिंह, जसविंदर सिंह सलूजा, रविंदर सिंह छाबड़ा, त्रिलोचन सिंह, कुलजीत सिंह कालरा, इंद्रजीत सिंह होरा, रमन सिंह कोहली, पुष्पेंद्र सिंह छाबड़ा, गुरदीप सिंह सैनी, राजू कालरा, गुरप्रीत चाना, हरपाल सिंह अरोड़ा, राजू छाबड़ा, गुरप्रीत सिंह, बबलू छाबड़ा शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola