विद्यालय के 54 बच्चों के बीच पोशाक का वितरण
Author Saroj tiwary
Updated:
विज्ञापन
विद्यालय के 54 बच्चों के बीच पोशाक का वितरण
विज्ञापन
मगनपुर. उत्क्रमित उच्च विद्यालय, संग्रामपुर में 54 छात्र-छात्राओं के बीच राज्य सरकार की पोशाक योजना के तहत ड्रेस का वितरण किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाध्यापक महेंद्र यादव एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष बबीता देवी ने किया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा. ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी. प्रधानाध्यापक ने कहा कि सरकार की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. अध्यक्ष बबीता देवी ने अभिभावकों से बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने की अपील की.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन