कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा पर जोर, एचएएसपी में हुआ पीओएसएच प्रशिक्षण कार्यक्रम

विज्ञापन

रामगढ़ के एचएएसपी सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल में पीओएसएच प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल महिला कर्मचारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एचएएसपी ने महिला कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण पीओएसएच (यौन उत्पीड़न की रोकथाम) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया. इसका उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करना है.

विज्ञापन

रामगढ़. कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को एचएएसपी के सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल में महिला कर्मचारियों के लिए यौन उत्पीड़न की रोकथाम (पीओएसएच) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण के दौरान महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण के अधिकारों की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

शिकायत की स्थिति में इंटरनल कमेटी से करें संपर्क

प्रशिक्षण में बताया गया कि किसी समस्या या शिकायत की स्थिति में महिला कर्मचारी इंटरनल कमेटी से संपर्क कर अपनी बात रख सकती हैं. इस दौरान इंटरनल कमेटी के सभी सदस्यों का परिचय भी कराया गया.

पीओएसएच अधिनियम के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा

प्रशिक्षण सत्र में पीओएसएच अधिनियम से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी. प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए अपने प्रश्न और विचार साझा किये. प्रशिक्षण का संचालन अदिति ने किया.

कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को पीओएसएच अधिनियम के प्रति जागरूक करने के साथ कार्यस्थल पर सम्मान, सुरक्षा और समानता की संस्कृति को मजबूत करना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola