चुनाव को लेकर गोला पुलिस ने क्षेत्र में की पेट्रोलिंग
चुनाव को लेकर गोला पुलिस ने क्षेत्र में की पेट्रोलिंग
गोला. रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की पूर्व संध्या पर मंगलवार को गोला थाना प्रभारी एसआइ अभिषेक प्रताप के नेतृत्व में पुलिस ने बाइक से पेट्रोलिंग की. इस दौरान लोगों से भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की गयी. थाना प्रभारी ने बताया कि इसका उद्देश्य क्षेत्र में लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करना है. तोयर, केनके, चाड़ी, बंदा, कोरांबे, मुरपा, हेंसापोड़ा, मगनपुर, सोसोकला, बरियातू, गोला में पुलिस ने बाइक से पेट्रोलिंग की. उधर, गोला प्रखंड के सभी बूथों पर पेट्रोलिंग पार्टी को रवाना कर दिया गया. बुधवार सुबह 5:30 बजे मॉक पोल एवं सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान किया जायेगा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए