भुरकुंडा में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, दो क्विंटल जावा महुआ नष्ट

Updated:
विज्ञापन

महुआ नष्ट करती पुलिस. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भुरकुंडा पुलिस ने हुरूमगढ़ा में छापेमारी कर दो क्विंटल जावा महुआ नष्ट किया। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी, फरार आरोपियों की तलाश शुरू।

विज्ञापन

भुरकुंडा, रामगढ़ : भुरकुंडा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए हुरूमगढ़ा क्षेत्र में एक घर में छापेमारी की. इस दौरान करीब दो क्विंटल जावा महुआ बरामद किया गया. बरामद जावा महुआ को पुलिस ने मौके पर नष्ट कर दिया.

विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर शराब बनाने वाले लोग मौके से फरार हो गये. इस संबंध में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी है.

अवैध कारोबार पर कार्रवाई जारी

थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने आम लोगों से भी अवैध शराब के कारोबार की सूचना पुलिस को देने की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola