अभिभावक-शिक्षक बैठक में खुला विद्यार्थियों के प्रदर्शन का रिपोर्ट कार्ड, पढ़ाई सुधारने पर हुआ मंथन
मौके पर मौजूद अभिभावक व शिक्षक
डीएबी पब्लिक स्कूल, बरलंगा में फर्स्ट टर्मिनल एग्जामिनेशन के बाद अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों पर चर्चा की गई और उनके शैक्षणिक विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए.
गोला. डीएबी पब्लिक स्कूल (दिल्ली एकेडमिक बेस) बरलंगा में सोमवार को फर्स्ट टर्मिनल एग्जामिनेशन को लेकर अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गयी. इसमें नर्सरी से कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम अभिभावकों को सौंपे गये.
आपके शहर में
विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर हुई चर्चा
बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद स्थापित करना था. शिक्षकों ने प्रत्येक विद्यार्थी की विस्तृत शैक्षणिक रिपोर्ट अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत की तथा घर पर बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने के तरीके बताये.
नियमित पढ़ाई और उपस्थिति पर जोर
नियमित अध्ययन, विद्यालय में उपस्थिति, गृहकार्य समय पर पूरा करने तथा घर पर अभिभावकों के सहयोग पर विशेष जोर दिया गया. अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षकों द्वारा दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सराहना की.
स्कूल और अभिभावक मिलकर संवारेंगे भविष्य
निदेशक सुरेंद्रनाथ महतो ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है, जब विद्यालय और अभिभावक मिलकर प्रयास करें. उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.
बच्चों के मनोविज्ञान को समझने में मिलेगी मदद
प्रधानाध्यापक संजीव महतो ने कहा कि अभिभावक-शिक्षक बैठक से बच्चों के शैक्षणिक स्तर को मजबूत करने के साथ उनके मनोविज्ञान को समझकर उचित मार्गदर्शन देने में मदद मिलती है. बैठक में शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए