एनटीपीसी पकरी बारवाडीह को मिला सुरक्षा शिखर में प्रथम पुरस्कार

एनटीपीसी पकरी बारवाडीह को मिला सुरक्षा शिखर में प्रथम पुरस्कार
एनटीपीसी पकरी बारवाडीह को मिला सुरक्षा शिखर में प्रथम पुरस्कार 28बीएचयू0013-पकरी बरवाडीह को पुरस्कार देते मुख्य अतिथि, 0014-आम्रपाली ओपेन कास्ट को पुरस्कृत करते सीएमडी. :::68वें वार्षिक खान सुरक्षा पुरस्कारों का वितरण. भुरकुंडा. भुरकुंडा के मयूर स्टेडियम में आयोजित 68वें वार्षिक खान सुरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह में शुक्रवार की देर शाम को अतिथियों ने पुरस्कार का वितरण किया. मुख्य अतिथि डीजीएमएस उज्ज्वल ताह, सीसीएल सीएमडी निलेंदु सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया. ओवरऑल श्रेणी में एनटीपीसी पकरी बारवाडीह को सुरक्षा शिखर में प्रथम व आम्रपाली ओपेन कास्ट को द्वितीय पुरस्कार मिला. ग्रुप ए ओपेन कास्ट माइंस में मगध को प्रथम, एनटीपीसी केरेडारी को द्वितीय व टाटा एबी एंड बिरसा को तृतीय पुरस्कार मिला. ग्रुप बी ओपेन माइंस में जीवीपी पीएच टू को प्रथम, केबीपी ओसीपी को द्वितीय, सयाल डी को तृतीय, भूमिगत खदान में चूरी को प्रथम, ढोरी खास को द्वितीय पुरस्कार दिया गया. बेस्ट आउटसोर्सिंग में जॉय माइनिंग चूरी, त्रिवेणी सैनिक पकरी बरवाडीह, सैनिक माइनिंग बिरसा को पुरस्कृत किया गया. एक्सपलोसिव मैनेजमेंट में रजरप्पा ओसी, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी में कारो ओसी, वीटी सेंटर में टाटा एबी को पुरस्कार मिला. इसके अलावा अलग-अलग कैटेगरी में खदानों को पुरस्कृत किया गया. अतिथियों ने इस अवसर पर खदानों व कार्यस्थलों पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही. मौके पर एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार, सुमिता ताह, डीडीजीएमएस डॉ एसएस प्रसाद, आरती प्रसाद, डीडीजीएमएस मुरलीधर बिदरी, प्रीति सिंह, डीएमएस अजीत कुमार, एनपी देवरी, राकेश आर मिश्रा, सी पलानीमलई, टी अरुण, केएम रेड्डी, पी बालाकृष्णन, रत्नाकर सोलंकी, एस बेहेरा, सीसीएल के निदेशक वित्त पवन कुमार मिश्रा, निदेशक एचआर हर्षनाथ मिश्रा, डीटी सीएस तिवारी, डीटी पीएंडपी अनूप हंजुरा, बरका-सयाल जीएम अजय सिंह, चीफ विजिलेंस पंकज कुमार, एनटीपीसी सीइओ नवीन जैन, डीवीसी इडी माइनिंग अमितंजन नंदी, टाटा स्टील के जीएम संजय रोजोरिया, सीसीएल जीएम सेफ्टी एंड रेस्क्यू विनोद कुमार, सीएमओएआइ एपेक्स अध्यक्ष दीनानाथ सिंह, इनमोसा के उप महासचिव विजय कुमार सिंह, रामराज सिंह, मनोज कुमार, अशोक कुमार, राजीव रंजन पांडेय, श्रमिक नेता लखनलाल महतो, शशिभूषण सिंह, विंध्याचल बेदिया, निशि पांडेय, संजीव बेदिया, नरेश मंडल, विकास कुमार, अर्जुन सिंह, संजय वर्मा, देवेंद्र सिंह, संजय यादव, सुखदेव प्रसाद, जेपीएन सिन्हा, संजय मिश्रा, अशोक गुप्ता, विनोद मिश्रा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




