ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत
बरकाकाना-मुरी रेलखंड के सोनडीमरा रेलवे हॉल्ट स्टेशन के समीप रविवार देर रात ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी.
फोटो फाइल : 15 चितरपुर ए – सरयू महतो (फाइल फोटो) गोला. बरकाकाना-मुरी रेलखंड के सोनडीमरा रेलवे हॉल्ट स्टेशन के समीप रविवार देर रात ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान उलादका गांव निवासी सरयू महतो (45 वर्ष) के रूप में हुई. सूचना मिलने के बाद बरलंगा पुलिस ने सोमवार सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि सरयू घर से रेलवे ट्रैक पार कर डीमरा की ओर जा रहा था. इस बीच किसी ट्रेन की चपेट में आ गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी सुबह में लोगों को मिली. मृतक अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए