होहद और चोकाद में लगे नये ट्रांसफॉर्मर, बिजली व्यवस्था होगी बेहतर

विज्ञापन

फोटो फाइल : ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करते सांसद प्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ के होहद और चोकाद गांव में नये ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन हुआ. इससे ग्रामीणों को लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी और बिजली आपूर्ति बेहतर होगी.

विज्ञापन

गोला. ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बुधवार को होहद और चोकाद गांव में नये ट्रांसफॉर्मर लगाये गये. सिकनी पंचायत के होहद गांव में 100 केवीए और गोला प्रखंड के चोकाद गांव में 200 केवीए क्षमता के ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

नये ट्रांसफॉर्मर के लगने से दोनों गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होने के साथ लो-वोल्टेज और बिजली संबंधी अन्य समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है. श्री जायसवाल ने कहा कि जनता की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है.

होहद में दुलमी मंडल सांसद प्रतिनिधि विक्की महतो, अधिवक्ता लोकेश्वर महतो, वार्ड सदस्य लालदेव महतो, मायाराम महतो, राजेंद्र महतो, वीरेंद्र महतो, सुरेंद्र महतो, मोहन महतो, ऋषि महतो, पवन पटेल, भीष्मदेव महतो और विशाल महतो एवं चोकाद में गोला मंडल सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा, बरलंगा मंडल सांसद प्रतिनिधि मंशु बेदिया, दुलमी मंडल सांसद प्रतिनिधि विक्की महतो, भाजपा नेता प्रदीप महतो, मिथुन महतो, परमेश्वर महतो, धनंजय महतो, अभिषेक कुमार, मदन महतो, गीता देवी, संगीता देवी, मुकेश रजक, नीरज चक्रवर्ती, रामकिशुन नायक, तारकेश्वर कुमार, हीरालाल महतो और शंकर महतो उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola