ePaper

गुरुनानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव पर निकाली गयी शोभा यात्रा

Updated at : 14 Nov 2024 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
गुरुनानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव पर निकाली गयी शोभा यात्रा

गुरुनानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव पर निकाली गयी शोभा यात्रा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रामगढ़ सतगुर नानक प्रकटया, मिटी धुंध जग चानन होया आदि भजनों से गुरुवार को देर रात पूरा रामगढ़ शहर गूंजता रहा. मौका था गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर निकाली गयी शोभा यात्रा का. शोभा यात्रा पारंपरिक रूप से बिजुलिया स्थित स्व गुरदित सिंह के आवास से निकली. सजे वाहन पर गुरु ग्रंथ साहिब को रखा गया था. शोभा यात्रा में श्री गुरुनानक स्कूल के बच्चे भी शामिल थे. बच्चे बैंड बजाते हुए चल रहे थे. गुरुनानक देव से संबंधित भजनों का गायन किया जा रहा था. शोभा यात्रा का विभिन्न संस्थाओं व लोगों ने स्वागत किया. शोभा यात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान व शीतल पेय की व्यवस्था की गयी थी. शोभा यात्रा पुराने बस स्टैंड, लोहार टोला, चट्टी बाजार, झंडा चौक, गांधी चौक, सुभाष चौक होते हुए गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर संपन्न हुई. शोभा यात्रा में गुरु की सवारी से प्रसाद का वितरण किया जा रहा था. शोभा यात्रा में रामगढ़ गुरुद्वारा के प्रधान परमदीप सिंह कालरा उर्फ जानू, मित प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, मित प्रधान हैप्पी छाबड़ा, विंकल कालरा, जोगिंदर सिंह जग्गी, प्रीतम सिंह कालरा, रघुवीर सिंह, जसविंदर सिंह सलूजा, रविंदर सिंह छाबड़ा, त्रिलोचन सिंह जस्सल, कुलजीत सिंह कालरा, इंद्रजीत सिंह होरा, रमन सिंह कोहली, शरद चमन, अंकित कालरा, प्रसिद्ध सबद गायक सुरजीत सिंह छाबड़ा, पुष्पेंद्र सिंह छाबड़ा, गुरदीप सिंह सैनी, राजू कालरा, विक्की छाबड़ा, अंगद चंडोक शामिल थे. गुरु की सवारी के आगे चल रहे थे पंज प्यारे : फूलों से सजे वाहन पर गुरु ग्रंथ साहिब को रखा गया था. गुरु की सवारी के आगे पंज प्यारे के रूप में पांच सिख धर्मावलंबी चल रहे थे. पंज प्यारे के रूप में कुलवीर सिंह छाबड़ा, अंगद सिंह चंडोक, यश छाबड़ा, विंकल कालरा, सनप्रीत सिंह चल रहे थे. गतका पार्टी शोभा यात्रा में दिखा रही थी करतब : शोभा यात्रा में गतका पार्टी के लोग करतब दिखाते चल रहे थे. पंजाब से आयी बैंड पार्टी भी शोभा यात्रा में शामिल थी. गुरुनानक स्कूल के ऑडिटोरियम में आज सजेगा दरबार : 15 नवंबर को गुरुनानक स्कूल में श्रीगुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा साहिब में प्रात:10.30 से दोपहर 2.45 बजे कीर्तन दरबार सजेगा. इसमें जम्मू के रागी जत्था भाई जगतार सिंह शबद -कीर्तन करेंगे. दिन के एक बजे से गुरु के लंगर प्रसाद का वितरण किया जायेगा. रात में गुरुद्वारा साहिब में 8.30 से रात 12 बजे तक कीर्तन दरबार में भाई सरबजीत सिंह शबद -कीर्तन करेंगे. समापन के बाद गुरु के लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola