होसिर में नगर भ्रमण के बाद प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा
होसिर में नगर भ्रमण के बाद प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा
गिद्दी. होसिर में आयोजित रुद्र महायज्ञ के चौथे दिन शनिवार को नगर भ्रमण के बाद मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण -प्रतिष्ठा की गयी. इससे पूर्व, श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान जी की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया. मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बाद यज्ञाचार्यों ने विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कराया. यज्ञाचार्य हेमंत कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार को यज्ञ की पूर्णाहुति की जायेगी. इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जायेगा. श्रद्धालु आनंद ठाकुर, कुंदन, आकाश ठाकुर, खुशी कुमारी, मंजू देवी, झालो देवी, ज्योति कुमारी, इशिका, अनुष्का, परी, रोहित, रोशन राम ने 24 घंटे यज्ञ मंडप की परिक्रमा की. महायज्ञ काे सफल बनाने में लक्ष्मी देवी, प्रमोद कुमार महतो, बालेश्वर महतो, संगीता भारती, गणेश महतो, गोल्डी साव, नीतू देवी, रंजीत कुमार, रवि महतो, रामप्रवेश शर्मा, राहुल कुमार, पंचित, आनंद ठाकुर, दीपेंद्र कुमार, युगेश प्रसाद, बालेश्वर महतो, मधुसूदन, लखनलाल चौधरी, दिनेश ठाकुर, कुलदीप तुरी, संतोष, शंकर कुमार, भीम, नागेश्वर पटेल, रूपचंद, जितेंद्र, नंदकिशोर महतो, केतर मुंडा, सकलदीप, कजरू, गोविंद महतो, यशवंत, कार्तिक, सुमित व सोहन लगे हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए