श्राद्धकर्म के लिए मुखिया ने शोकाकुल परिवार को दी खाद्य सामग्री

Updated:
विज्ञापन

शोकाकुल परिवार को सहयोग करते मुखिया | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ के कुंदरूकलां में मुखिया किशुनराम मुंडा ने एक गरीब परिवार को श्राद्धकर्म के लिए खाद्य सामग्री देकर मदद का हाथ बढ़ाया और ढांढस बंधाया।

विज्ञापन

रजरप्पा, रामगढ़: रामगढ़ प्रखंड के कुंदरूकलां पंचायत अंतर्गत लोधमा गांव निवासी सोहराय बेदिया के निधन के बाद शुक्रवार को पंचायत के मुखिया किशुनराम मुंडा ने शोकाकुल परिवार को श्राद्धकर्म के लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी. उन्होंने मृतक के भाई फुलसाय बेदिया को एक टीना रिफाइन तेल, 50 किलो आटा, 25 किलो मैदा, चावल, दाल, चूड़ा समेत अन्य जरूरी सामग्री दी.

विज्ञापन

इस दौरान मुखिया ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि विपत्ति की घड़ी में जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ा होना सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है. गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है. उन्होंने परिवार को आगे भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

मुखिया ने कहा कि आजसू पार्टी जरूरतमंद परिवारों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी है. मौके पर झारी बेदिया, रामप्रसाद बेदिया, धनेश्वर गोप, दिलीप यादव, लालू बेदिया, रवि बेदिया, शैलेंद्र गोप, सुंदर बेदिया, उमेश बेदिया, सुरेश बेदिया, भीम बेदिया, नागेश्वर बेदिया, चरका बेदिया, कुणाल बेदिया सहित अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola