सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेस क्लब के अध्यक्ष धनेश्वर को दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

प्रेस क्लब रामगढ़ के अध्यक्ष को सम्मानित करते सांसद | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेस क्लब रामगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद का भव्य स्वागत किया. उन्होंने पत्रकारों के हित, सम्मान और कल्याण को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई.

विज्ञापन

कुजू. प्रेस क्लब रामगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद का हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को एमआर कॉम्प्लेक्स के सभागार में बुके भेंट कर और अंग वस्त्र देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया. इस अवसर पर सांसद ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रेस क्लब रामगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है. पत्रकार समाज को जागरूक करने के साथ-साथ जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं. उन्होंने उम्मीद जतायी कि प्रेस क्लब रामगढ़ के नेतृत्व में पत्रकारों के हित, सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े विषयों को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा.

उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में प्रेस क्लब के विकास, संगठन की मजबूती तथा पत्रकार कल्याण के लिए सकारात्मक पहल की उम्मीद जतायी. इस अवसर पर धनेश्वर प्रसाद ने सांसद मनीष जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेस क्लब रामगढ़ पत्रकारों के हित एवं कल्याण के साथ-साथ पत्रकारिता की गरिमा और विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola