डीएमएफटी फंड से चिकोर में पीसीसी सड़क, पाली स्कूल में बनेंगे चार कमरे

Updated:
विज्ञापन

शिलान्यास करते विधायक और उपस्थित ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पतरातू के भदानीनगर में विधायक रोशनलाल चौधरी ने डीएमएफटी फंड से सड़क और स्कूल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का दिया आश्वासन।

विज्ञापन

भदानीनगर, रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत भदानीनगर के चिकोर व पाली गांव में डीएमएफटी फंड से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास शनिवार को विधायक रोशनलाल चौधरी ने किया. चिकोर गांव में पीसीसी सड़क तथा पाली स्थित उच्च विद्यालय में चार कमरों का निर्माण कराया जायेगा.

विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है. किसी भी गांव को विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहने दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के साथ सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं हर गांव-टोला तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल, जर्जर सड़क और नाली की समस्याओं की जानकारी मिली है. संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है. जल्द ही इन समस्याओं का समाधान कराया जायेगा. उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाये रखने की बात कहते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जायेगा.

मौके पर ग्रामीणों ने भी विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं. विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में मुखिया रेखा देवी, सन्नी कुशवाहा, बिंदेश बेदिया, द्वारिका बेदिया, धनजय सिंह, समीर बेदिया, नूर आलम, शंकर तुरी, रामफल बेदिया, मनोज राम, मोती नारायण सिंह, शौर्य प्रसाद कुशवाहा, सागर दांगी, शिव बेदिया, बबन, धर्मेंद्र, अनूप सिंह व जगमोहन बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola