PHOTOS: जमशेदपुर की शताक्षी के सिर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया झारखंड का ताज, रिया तिर्की बनी रनर-अप

जमशेदपुर की शताक्षी बनी मिस यूनिवर्स इंडिया झारखंड 2024. फोटो : प्रभात खबर
Miss Universe India Jharkhand: रामगढ़ के पतरातू रिसोर्ट में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया झारखंड 2024 का ताज जमशेदपुर की शताक्षी के सिर सजा है. रिया दूसरे नंबर पर.
Miss Universe India Jharkhand| पतरातू (रामगढ़), अजय कुमार : वर्ष 2024 का मिस यूनिवर्स इंडिया झारखंड का ताज जमशेदपुर की शताक्षी किरण के सिर सजा है. दूसरे नंबर पर रांची की रिया तिर्की रही. रिया फेमिना मिस इंडिया झारखंड रह चुकी हैं.

पतरातू रिसोर्ट में हुआ मिस यूनिवर्स इंडिया झारखंड का आयोजन
मिस यूनिवर्स इंडिया झारखंड 2024 के ग्रांड फिनाले का आयोजन राजधानी रांची से सटे खूबसूरत पतरातू रिसोर्ट में किया गया. इसमें जमशेदपुर की शताक्षी किरण विनर चुनी गयी. फिनाले नाइट में क्वीन ऑफ इंटरनेश्नल टूरिज्म 2023 एंजेल मरिना तिर्की और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की पत्नी नेहा महतो ने शताक्षी को क्राउन पहनाया.
रिया तिर्की ने जीता बेस्ट रैंप वॉक का खिताब
- बेस्ट फिटनेस : शर्मिष्ठा धर
- बेस्ट रैंप वॉक : रिया तिर्की
- बेस्ट फोटोजेनिक फेस : हिया महाबी
- बेस्ट फीचर : सृष्टि सुहानी
- बेस्ट स्माइल : दीपा रानी

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी शताक्षी
शताक्षी सितंबर के अंत में दिल्ली में होने वाले मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी. इंडिया राउंड के बाद चुने जाने पर मैक्सिको में होनेवाले मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका उन्हें मिलेगा.

शताक्षी बोलीं – लक्ष्य मिस यूनिवर्स का खिताब जीतना
शताक्षी किरण ने बताया कि ब्यूटी पेजेंट में विजेता बनना उनके बचपन का सपना था. वर्ष 2019 से देशभर में हो रहे विभिन्न ब्यूटी पेजेंट में शामिल हो रहीं थीं. मॉडलिंग को बतौर करियर चुनने में मां ने हमेशा सपोर्ट किया. अब लक्ष्य मिस यूनिवर्स का खिताब है.

10 राउंड में मॉडल्स की हुई परीक्षा
मिस यूनिवर्स इंडिया झारखंड के दो दिवसीय आयोजन के दौरान 18 प्रतिभागियों ने 10 अलग-अलग राउंड में अपने हुनर का प्रदर्शन किया. ब्यूटी विद ब्रेन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से जजों ने विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिसका जवाब प्रतिभागियों ने दिया.

इन प्रतियोगिताओं के बाद हुआ विनर का चयन
इसके अलावा रैंपा वॉक, ब्यूटी विद स्माइल, बेस्ट फिटनेस, बेस्ट फोटोजेनिक फेस, ओवरऑल फीचर समेत अन्य प्रतियोगिताएं हुईं. प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में मिस यूनिवर्स इंडिया के नेशनल डायरेक्टर निखिल आनंद, मिस ग्लोब इंटरनेशनल 2022 की विजेता तान्या सिन्हा, क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म 2023 एंजेल मरिना तिर्की व नेहा महतो ने विभिन्न मापदंड पर विजेताओं का चयन किया.

Also Read
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




