हाउसिंग कमेटी की बैठक का बहिष्कार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाउसिंग कमेटी की बैठक का बहिष्कार

विज्ञापन

केदला. संयुक्त ट्रेड यूनियन के नेताओं ने हाउसिंग कमेटी की बैठक का बहिष्कार किया. नेताओं ने यूनियन का नाम व उसमें प्रतिनिधियों का नाम लिख कर पत्र भेजने को कहा है. इसके बाद ही इसमें शामिल हुआ जायेगा. प्रबंधन को औद्योगिक संबंध का खास ध्यान रखना चाहिए. बहिष्कार करने वाले नेताओं में कन्हैया रविदास, संजीवन सिंह, सकलेश्वर यादव, रशीद खान, विवेकानंद सिंह, याकूब अंसारी, भानू प्रताप सिंह शामिल हैं. इस संबंध में नेताओं ने कहा कि हमेशा आवास आवंटन कमेटी की बैठक के कार्मिक प्रबंधक यूनियन व नेताओं का नाम के साथ पत्र देता था. इस बार पत्र नहीं देकर मौखिक बुलाने की नयी परंपरा अपनायी गयी है. यह यूनियन व मजदूर हित में ठीक नहीं है. परियोजना के कार्मिक प्रबंधक मो इरशाद से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन नहीं हुआ.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola