केबीपी के कर्मचारियों व चालक के साथ मारपीट

Updated:
विज्ञापन
केबीपी के कर्मचारियों व चालक के साथ मारपीट

केबीपी के कर्मचारियों व चालक के साथ मारपीट

विज्ञापन

केदला. रहावन ओपी क्षेत्र अंतर्गत बघरैया जंगल में रविवार के दिन लोगों ने आउटसोर्सिंग कंपनी केबीपी के कर्मचारियों व वाहन चालक के साथ मारपीट की. घायल का इलाज टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के मुख्य अस्पताल के चल रहा है. इस संबंध भुक्तभोगी चालक ने रहावन ओपी में आवेदन देकर दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में चालक धीरज कुमार ने कहा है कि केबीपी परियोजना में वह वाहन चालक के पद पर कार्यरत हैं. एक फरवरी को केबीपी माइनिंग के कर्मचारी रवि रामचंद्र राव, राज गोपाल व सीसीएल सुरक्षा पदाधिकारी लालचंद महतो के साथ वाहन (जेएच 01 एफटी 9469) से परियोजना क्षेत्र के बघरैया जंगल गये थे. परियोजना क्षेत्र में बने अवैध कोयला मुहाने के समीप 15-20 की संख्या में अज्ञात लोग कोयला निकाल रहे थे. इस दौरान कंपनी का वाहन देख कर लोगों ने मारपीट की. लाठी-डंडे व पत्थर से मार कर गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी. रवि रामचंद्र राव पर प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया. घटना की जानकारी प्रबंधन को दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola