नवविवाहिता ने फंदे से झूल कर की आत्महत्या
नवविवाहिता ने फंदे से झूल कर की आत्महत्या
भुरकुंडा. भुरकुंडा के लक्ष्मी टॉकिज टोला निवासी प्रेम करमाली की पत्नी सोनी ���ुमारी (23) ने शनिवार को घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. प्रेम व सोनी की शादी छह माह पूर्व हुई थी. सोनी शनिवार की दोपहर को ही अपने भाई के साथ अपने मायके छापर से लौटी थी. भाई के जाने के बाद सोनी ने आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि फांसी लगाने के दौरान पड़ोसी की नजर उस पर पड़ी. जब तक लोग उसे बचाने पहुंचे, तब तक वह फंदे से झूल चुकी थी. आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल पहुंचाया गया. यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के वक्त पति प्रेम करमाली घर पर नहीं था. घटना की सूचना के बाद मायके वाले भी अस्पताल पहुंचे. इधर, भुरकुंडा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए