महर्षि परमहंस कॉलेज में नवागंतुक प्रशिक्षुओं का स्वागत, अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई

Updated:
विज्ञापन

महर्षि परमहंस कॉलेज में बीएड सत्र 2026-28 के नये प्रशिक्षुओं के स्वागत व विदायी समारोह में उपस्थित विद्यार्थी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महर्षि परमहंस कॉलेज में बीएड सत्र के नवागंतुक प्रशिक्षुओं का स्वागत और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई। देखें पूरी खबर।

विज्ञापन

रामगढ़: महर्षि परमहंस कॉलेज में शुक्रवार को बीएड सत्र 2026-28 के नये प्रशिक्षुओं के स्वागत और बीएड सत्र 2024-26 के अंतिम वर्ष के प्रशिक्षुओं के विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ. इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बनाया.

विज्ञापन

सरस्वती वंदना चंचल कुमारी एवं समूह तथा स्वागत गीत सोनी कुमारी एवं समूह ने प्रस्तुत किया. आभा गुप्ता और आरती कुमारी ने एकल नृत्य, जबकि खुशबू कुमारी ने एकल गीत प्रस्तुत किया. किरण कुमारी एवं शीला कुमारी ने भी गीत की प्रस्तुति दी. सामूहिक नृत्य एवं अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये.

मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

समारोह में नवागंतुक प्रशिक्षुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, वहीं अंतिम वर्ष के प्रशिक्षुओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गयी. कॉलेज के सचिव मनोज अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में आपसी सौहार्द, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं. प्राचार्य डॉ जीआर चौरिया ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को भविष्य में सफलता की शुभकामनाएं दीं.

बीएड सत्र 2024-26 में महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विकास कुमार, द्वितीय स्थान प्राप्त मोतीलाल कुमार और तृतीय स्थान प्राप्त अलका कुमारी को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन सानिया फिरदौस एवं ज्योति कुमारी ने किया.

मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ नील कमल सिन्हा, असिस्टेंट प्रो प्रकाश चंद्र महतो, चंचला कुमारी, पूनम सिंह, राहुल सिंह, अरविंद कुमार महतो, डॉ राजेश महतो, मुकेश चंद्र पोद्दार, अबोध चंद्र महतो, दिनेश्वर मुंडा, पिंकी कुमारी, कविता कुमारी सहित शिक्षकेतर कर्मी शमशेर आलम, सगीर अहमद, विनीत पोद्दार, सुजाता कुमारी एवं अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola