कुड़मी करम महोत्सव की सफलता को लेकर सिकनी में बैठक
बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
दुलमी प्रखंड के सिकनी गांव में आदिवासी कुड़मी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 20 सितंबर 2026 को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में होने वाले कुड़मी करम महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा करना था. समाज के प्रमुख नेताओं ने बैठक में भाग लिया.
दुलमी, रामगढ़: दुलमी प्रखंड के सिकनी गांव स्थित विकास समिति भवन में आदिवासी कुड़मी समाज की बैठक हुई. इसमें समाज के केंद्रीय महासचिव जगेश्वर नागवंशी केसरिआर, प्रदेश उपाध्यक्ष माथुर बानसुआर और संगठन सचिव लाल बहादुर चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे.
जगेश्वर नागवंशी ने बताया कि 20 सितंबर 2026 को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत कोड़ाड़ि मैदान में कुड़मी करम महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. इसमें झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में कुड़मी समाज के लोग शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि महोत्सव में करम और जितिया कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.
कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सिकनी पंचायत के कुड़मी समाज के लोगों ने हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. बैठक में संगीता महतो, रामनाथ महतो, संतोष महतो, जलेश्वर महतो, विरसाय महतो, तुलाराम महतो, आशा पटेल, रीता देवी समेत कई लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए