:न्यायालय के आदेश पर गैंगस्टर राहुल दुबे के आवास में कुर्की

Updated:
विज्ञापन
:न्यायालय के आदेश पर गैंगस्टर राहुल दुबे के आवास में कुर्की

:न्यायालय के आदेश पर गैंगस्टर राहुल दुबे के आवास में कुर्की

विज्ञापन

न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट ने कुर्की का दिया था आदेश कुजू. गैंगस्टर राहुल दुबे के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आवास में बुधवार को न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की गयी. कुजू पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गयी. इस दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि आरोपी शीघ्र आत्मसमर्पण नहीं करेगा, तो आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. प्रशासन ने कहा कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. बताया जाता है कि राहुल दुबे लंबे समय से फरार है. उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. बार-बार नोटिस और वारंट जारी होने के बावजूद न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट ने कुर्की का आदेश दिया था. निर्धारित तिथि पर रामगढ़ प्रशिक्षु डीएसपी फौजान अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी के आवास पहुंची. घर में मौजूद सामान की सूची बना कर जब्ती की कार्रवाई की. मौके पर इंस्पेक्टर रजत कुमार, ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, अनि आशीष गौतम, मुखिया जयकुमार ओझा मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola