नौ महीने बाद साइकिल से चार धाम यात्रा पूरी कर गांव लौटे कुंदन, ग्रामीणों ने किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन

जांगी में कुंदन कुमार का स्वागत करते उप मुखिया अकबर अंसारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जांगी के कुंदन कुमार ने नौ महीने की साइकिल यात्रा पूरी कर चार धाम के दर्शन किए. अपने गांव लौटने पर उनका स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया. कुंदन ने अपनी यात्रा के अनुभवों को साझा किया.

विज्ञापन

मगनपुर. गोला प्रखंड के जांगी निवासी कुंदन कुमार साइकिल से चार धाम की यात्रा पूरी कर करीब नौ महीने बाद अपने गांव लौटे. जांगी पहुंचने पर मगनपुर पंचायत के उप मुखिया अकबर अंसारी के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों, रिश्तेदारों व समर्थकों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान कुंदन कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

कुंदन कुमार ने साइकिल से लंबी दूरी तय कर चार धाम की यात्रा पूरी की. करीब नौ महीने तक चली इस यात्रा के दौरान उन्हें कई कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत और धैर्य नहीं छोड़ा और अपना संकल्प पूरा कर वापस लौटे.

कुंदन कुमार ने बताया कि साइकिल से चार धाम की यात्रा उनके लिए चुनौतीपूर्ण होने के साथ यादगार अनुभव रही. यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों और परिस्थितियों को करीब से देखने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ कठिन से कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

उनके लौटने पर जांगी और आसपास के ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा. लोगों ने कुंदन कुमार के साहस और संकल्प की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola