10 टन अवैध स्टीम कोयला लदा ट्रक जब्त

10 टन अवैध स्टीम कोयला लदा ट्रक जब्त
रामगढ़ पुलिस ने सरैया स्थित भट्ठा से अवैध स्टीम कोयला लदे ट्रक (बीआर 02 के-9073) को जब्त किया. पुलिस को जानकारी मिली थी कि सरैया के ईंट भट्ठा में तस्करी के लिए कोयला लोड किया जा रहा है. पुअनि सुमंत कुमार राय सदल-बल ईंट भट्ठा पहुंचे. ट्रक में लगभग 10 टन स्टीम कोयला लदा हुआ था. पुलिस ने ट्रक को कब्जा में ले लिया. ट्रक को रामगढ़ थाना लाया गया. इस संबंध में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया कि रामगढ़ थाना में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें प्रदीप महतो, पवन महतो (पिता नरेश महतो), नरेश महतो (पिता रूसन महतो, सभी सरैया निवासी) व बरकाकाना निवासी राकेश दुबे व ट्रक चालक व मालिक को प्राथमिक अभियुक्त बनाया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिलने के बाद उक्त कार्रवाई की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










