बिरसा परियोजना में स्थापित ब्रेकडाउन हुआ सीएचपी साइलो, कोयला ढुलाई ठप

Updated:
विज्ञापन

बिरसा परियोजना में स्थापित ब्रेकडाउन हुआ सीएचपी साइलो, कोयला ढुलाई ठप

विज्ञापन

कोयला डिस्पैच नहीं होने से रेलवे रैक की लोडिंग प्रभावित उरीमारी. बरका-सयाल क्षेत्र की बिरसा परियोजना में स्थापित सीएचपी साइलो ब्रेकडाउन हो गया है. साइलो के ब्रेकडाउन होने से रेलवे रैक की लोडिंग ठप पड़ गयी है. शुक्रवार को एक भी रैक कोयला डिस्पैच नहीं हो सका. बताया गया कि इस साइलो सीएचपी से रोजाना छह-सात रैक कोयला डिस्पैच होता था. फिलहाल, क्षेत्र की कोलियरियों से निकलने वाले कोयले को उरीमारी स्थित साइडिंग भेजा जा रहा है. इस साइडिंग की क्षमता रोजाना दो-तीन रैक डिस्पैच की है. हालांकि, प्रबंधन इस साइडिंग से कम से कम पांच रैक डिस्पैच करने का प्रयास कर रहा है. प्रबंधन का कहना है कि साइलो को सामान्य मेंटनेंस के लिए एलएंडटी कंपनी के जिम्मे दिया गया है. जबसे साइलो चालू हुआ है, पहली बार मेंटनेंस का काम हो रहा है. दो दिनों में साइलो को फिर से चालू कर दिया जायेगा. दूसरी ओर, साइलो से जुड़े कर्मियों ने बताया कि मेंटनेंस का काम समय पर नहीं कराये जाने के कारण यह ब्रेकडाउन हुआ है. प्रबंधन इसे आइवॉश के लिए मेंटनेंस का नाम दे रहा है. जबकि सच्चाई यह है कि जब साइलो पूरी तरह ठप पड़ गया, तब प्रबंधन की नींद टूटी है. मरम्मत का काम काम कराया जा रहा है. इधर, टारगेट मंथ करीब होने के समय इस तरह की परेशानी बरका-सयाल के प्रदर्शन पर असर डाल सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola