पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने रखा व्रत
-पूजा अर्चना करती महिलाएं. | Prabhat Khabar Network
बरकाकाना क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु के लिए हरितालिका तीज का निर्जला व्रत रखा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
बरकाकाना. क्षेत्र में सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना के साथ हरितालिका तीज का व्रत रखा. मां बंजारी मंदिर, बुजुर्ग जमीरा शिवालय, पीरी शिव मंदिर, संकटमोचन हनुमान मंदिर बरकाकाना, श्री हनुमान मंदिर सह पंच मंदिर, सिक्योरिटी शिव मंदिर नया नगर, पंच मंदिर घुटूवा व हेहल शिव मंदिर समेत विभिन्न देवस्थलों और घरों में महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर हरितालिका व्रत कथा सुनी. महिलाओं ने सोलह शृंगार कर पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की मंगलकामना की. सामूहिक आरती के बाद पारंपरिक भक्ति लोकगीत प्रस्तुत किये गये. पंडित राजेंद्र उपाध्याय, उपेंद्र पाठक, कृष्णकांत पाठक, राजकिशोर पाठक, उमाशंकर पाठक, सनुज पांडेय, मृत्युंजय पाठक समेत अन्य पुरोहितों ने श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना कराकर कथा सुनायी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए