ePaper

करम पर्व झारखंड की सांस्कृतिक पहचान : चंद्रप्रकाश

Updated at : 11 Sep 2024 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
करम पर्व झारखंड की सांस्कृतिक पहचान : चंद्रप्रकाश

करम पर्व झारखंड की सांस्कृतिक पहचान : चंद्रप्रकाश

विज्ञापन

गोला. गोला प्रखंड के सीपीसी इंटर कॉलेज, कमता में आजसू पार्टी ने करम महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि विधायक सुनीता चौधरी थे. सांसद श्री चौधरी ने कहा कि करम पर्व झारखंडियों की सांस्कृतिक पहचान है. यह पर्व हमें प्रकृति की रक्षा करने का संदेश देता है. विधायक सुनीता चौधरी ने कहा कि करम पर्व महिलाओं के लिए उल्लास एवं उमंग का पर्व है. करम की पूजा भाई की सलामती के लिए की जाती है. इस दौरान सांसद एवं विधायक ने ग्रामीणों के साथ मंदार की थाप पर जमकर झूमे. बेहतर प्रदर्शन करनेवाली टीम को आयोजन क्लब की ओर से सम्मानित किया गया. मौके पर सुधा चौधरी, प्रमुख गीता देवी, पार्षद जलेश्वर महतो, अशोक कुमार, मुन्ना दांगी, सुबोध महतो, ब्रह्मदेव महतो, बीनू कुमार महतो, डीएम महतो, दिनेश कुमार महतो, चंदर महतो, रणधीर बसेरिया, प्यारेलाल महतो, राजकुमार साव, अलका महतो, अंगद महतो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola