:बजरंग बली की प्राण -प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा
:बजरंग बली की प्राण -प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा
केदला. केदला नगर में डोमेश्वरनाथ बाबा एवं बजरंग बली की प्राण -प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी. 250 महिला कलश लेकर बोकारो नदी तट जाकर कलश में जल लेकर पूजा स्थल पहुंची. आयोजक समिति के लोगों ने बताया कि शनिवार को वेदी पूजन, अन्नाधिवास, वस्त्राधिवास, संध्या आरती व नगर भ्रमण कार्यक्रम किया जायेगा. रविवार को वेदी पूजन, प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन किया जायेगा. मौके पर मंतोष सिंह, रितेश सिंह, मुकेश कुमार, कुंदन सिंह, संतोष, रवि चौधरी, नरेश हांसदा, विजय, रजक राम मेहता, महेश ठाकुर, मनोज राम, शंकर करमाली, भोला करमाली, सुभाष कुमार, कैलाश राम, सत्येंद्र पासवान, प्रेम करमाली, अजय रजक, चंदन सिंह, सुभाष मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए