अंगनबाड़ी केंद्र के लिए अतिरिक्त कक्ष की मांग

Updated:
विज्ञापन

अंगनबाड़ी केंद्र के लिए अतिरिक्त कक्ष की मांग

विज्ञापन

मगनपुर. गोला प्रखंड के मगनपुर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय की विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) ने अंगनबाड़ी केंद्र के संचालन के लिए अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपा. समिति के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने पत्र में बताया कि विद्यालय में पहले से ही कक्षों की कमी है. इससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. विद्यालय में छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जबकि उपलब्ध कक्ष अपर्याप्त हैं. ऐसे में विद्यालय परिसर में संचालित हो रहे अंगनबाड़ी केंद्र के कारण शैक्षणिक गतिविधियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है. बच्चों को बैठने और पढ़ाई करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. एसएमसी ने प्रशासन से अंगनबाड़ी केंद्र को विद्यालय परिसर से बाहर स्थानांतरित करने अथवा उसके लिए अलग कक्ष की व्यवस्था करने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola