विवा इंटरनेशनल स्कूल ने जस्टिस चंद्रशेखर व दीपक रोशन का किया अभिनंदन

Updated:
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस चंद्रशेखर व झारखंड हाई कोर्ट रांची के जस्टिस दीपक रोशन का स्वागत प्राचार्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रजरप्पा मंदिर परिसर में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस चंद्रशेखर और झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।

विज्ञापन

रामगढ़: रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में विवा इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामगढ़ की ओर से सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस चंद्रशेखर व झारखंड हाइकोर्ट रांची के जस्टिस दीपक रोशन का स्वागत सह अभिनंदन किया गया. मां छिन्नमस्तिका के पूजन एवं दर्शन के बाद विवा इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरेचनगर के प्राचार्य डॉ प्रणव कुमार तिवारी व विवा इंटरनेशनल स्कूल हीरक नगर रांची रोड की प्राचार्या प्रीति मिश्रा ने जस्टिस चंद्रशेखर एवं जस्टिस दीपक रोशन को पुष्पगुच्छ, शॉल एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया.

विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो तौफीकुल हसन, उपायुक्त ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत व वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार का भी शॉल प्रदान कर अभिनंदन किया गया. विद्यालय प्रबंधन की ओर से उपेंद्र कुमार सिंह व रामकिशोर ने न्यायाधीशों एवं अधिकारियों को विद्यालय की प्रगति, निरंतर किये जा रहे नवाचार एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola