साक्षात्कार में आये युवकों ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन

साक्षात्कार में आये युवकों ने किया हंगामा

विज्ञापन

रामगढ़. थाना चौक स्थित होटल ट्रीट रेजिडेंसी के परिसर में मंगलवार को एक कंपनी द्वारा निकाले गये विभिन्न पदों के भर्ती को लेकर साक्षात्कार हुआ. साक्षात्कार की जानकारी मिलने पर होटल के बाहर बेरोजगार युवाओं की भीड़ जुट गयी. इस दौरान कंपनी की साक्षात्कार टीम को परेशानी हुई. बेरोजगार युवाओं ने कई प्रकार की जानकारी नहीं मिलने पर हंगामा किया. हंगामा बढ़ता देख कंपनी ने रामगढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. रामगढ़ पुलिस होटल परिसर पहुंच कर बेरोजगार युवाओं को समझा कर वहां से हटाया. इसके बाद कंपनी के लोग भी वहां से चले गये. इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया कि कंपनी द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन लिया जा रहा था. इस दौरान काफी संख्या में युवा बेरोजगार की भीड़ जमा हो गयी. इस दौरान कुछ युवक शराब पीकर वहां आ गये और हंगामा शुरू कर दिया. इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और युवाओं को समझा कर वहां से हटा दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola