मोहन हेम्ब्रोम के निधन से JMM में शोक, नेताओं ने कहा अपूरणीय क्षति

Updated:
विज्ञापन

मृतक मोहन हेम्ब्रोम का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झामुमो के जिला सदस्य मोहन हेम्ब्रोम का टाटा अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है।

विज्ञापन

केदला. स्थानीय मकुंदाबेड़ा निवासी झामुमो के जिला सदस्य मोहन हेम्ब्रोम (50) का सोमवार की रात इलाज के दौरान टाटा स्टील वेस्ट बोकारो मुख्य अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी.

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए टाटा स्टील वेस्ट बोकारो मुख्य अस्पताल ले गये थे. अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब नौ बजे उनका निधन हो गया. मोहन हेम्ब्रोम टाटा स्टील वेस्ट बोकारो में कार्यरत थे.

उनके निधन पर मुखिया प्रतिनिधि सह मांडू प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष नरेश हांसदा, केदला दक्षिणी पंचायत की मुखिया अनिता देवी, झामुमो के विश्राम मांझी, डीओलाल हांसदा, विजय किस्कू, राजकुमार मांझी, कन्हैया कुमार समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया. नेताओं ने उनके निधन को पार्टी और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola