टाटा कंपनी से प्रभावित गांवों की समस्याओं पर JMM की बैठक, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग
बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
मांडू के भुइयांडीह में झामुमो ने बैठक कर टाटा कंपनी में रोजगार और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। रैयतों को मुआवजा दिलाने के लिए आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
चैनपुर. मांडू प्रखंड की बड़गांव पंचायत के भुइयांडीह में मंगलवार को झामुमो की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अकल उरांव की अध्यक्षता में हुई. संचालन सुरेश चंद्र पटेल ने किया. बैठक में भुइयांडीह में कार्यरत टाटा कंपनी में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने समेत प्रभावित गांवों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी.
बैठक में टाटा कंपनी से प्रभावित गांवों में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इसके अलावा मांगों को लेकर कंपनी के खिलाफ आंदोलन करने पर भी चर्चा हुई.
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अकल उरांव ने कहा कि भुइयांडीह में टाटा कंपनी द्वारा जमीन अधिग्रहण किया गया है, लेकिन कई रैयतों का मुआवजा अब तक लंबित है. उन्होंने कहा कि लंबित मुआवजा दिलाने के लिए पहल की जायेगी.
बैठक में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और कंपनी से प्रभावित गांवों के लोगों को आवश्यक सुविधाएं दिलाने को लेकर आगे की रणनीति पर भी चर्चा हुई. झामुमो नेताओं ने कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन का रास्ता अपनाया जा सकता है.
मौके पर बैजनाथ ठाकुर, उमेश यादव, धनेश्वर यादव, सुरेंद्र ठाकुर, अजीत कुमार, संदीप उरांव, जितु कुमार रवि सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए