खाद की कालाबाजारी की शिकायत, जेएलकेएम ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

उपायुक्त को दिये ज्ञापन के साथ जेएलकेएम का प्रतिनिधिमंडल. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ में खाद की कालाबाजारी और अधिक दाम वसूलने के खिलाफ जेएलकेएम ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रशासन ने जांच का दिया आश्वासन।

विज्ञापन

रामगढ़: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) रामगढ़ का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रवक्ता पांडव महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को उपायुक्त के जनता दरबार में पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

जिला प्रवक्ता पांडव महतो ने आरोप लगाया कि किसानों को खाद-उर्वरक निर्धारित सरकारी दर से अधिक कीमत पर खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिस खाद की सरकारी कीमत 266.50 रुपये निर्धारित है, उसके लिए किसानों से कथित तौर पर 400 से 450 रुपये तक वसूले जा रहे हैं. इससे गरीब और छोटे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है.

निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मामले की गंभीरता से जांच कराने, किसानों को निर्धारित दर पर खाद-उर्वरक उपलब्ध कराने तथा मनमानी कीमत वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह के अंदर टीम गठित कर जांच कराने का आश्वासन दिया.

मौके पर जिला सचिव अमरदीप चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य तपन कुमार महतो, प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो और प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola