...झारखंड में फिर बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार : ललिता देवी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Nov 2024 10:51 PM
...झारखंड में फिर बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार : ललिता देवी
गिद्दी (हजारीबाग). इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल के पक्ष में उनकी पत्नी ललिता देवी तथा झामुमो, कांग्रेस व भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने डाड़ी प्रखंड के बलसगरा, कनकी, गिद्दी बस्ती टेहराटांड़, गिद्दी, रैलीगढ़ा, बसरिया, बसकुदरा में जनसंपर्क अभियान चलाया. गिद्दी सहित कई जगहों पर नुक्कड़ सभा की गयी. ललिता देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंईयां योजना का लाभ प्रदेश की लाखों महिलाओं को मिल रहा है. इसके अलावा सरकार की कई योजनाओं का सीधा लाभ आम लोगों को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली सरकार हर मोरचे पर सफल रही है. एक बार फिर झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. उन्होंने मांडू विधानसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल को विजयी बनाने की अपील की. नुक्कड़ सभा में सैनाथ गंझू, दीपा देवी, राकेश कुमार सिंह, सेवालाल महतो, सलेहा खातून, अजीत प्रजापति ने भी अपनी-अपनी बातें रखी. जनसंपर्क अभियान में शशिभूषण सिंह, पप्पू सिंह, विजय कुमार, नमीता कुमारी, सोमर महली, नीलकंठ महतो, प्रमोद कुमार महतो, नकुल महतो, सुनील गंझू, राजेश राम, राजेश मुंडा, संध्या, शकुंतला, कल्याणी शामिल थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










